Startup kya hota hai|स्टार्टअप क्या होता है
By Javed / 10 January, 2024:
स्टार्टअप क्या होता है, स्टार्टअप शब्द आजकल हर जगह सुनाई देता है न्यूज़, इंटरनेट और हर जगह लोग स्टार्टअप के बारे में बात करते दिखाई दे जाएंगे लेकिन जो व्यक्ति स्टार्टअप के बारे में नहीं जानता, यह लेख उसकी सहायता कर सकता है। लेख में स्टार्टअप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको देने वाले हैं।
स्टार्टअप क्या है:
स्टार्टअप कहते हैं किसी ऐसे छोटे बिजनेस को जिसकी शुरुआत पिछले दो चार साल पहले की गई हो और स्टार्टअप की सालाना कमाई 25 करोड़ से कम हो, ऐसा कारोबार जो अभी नया है और उसकी शुरुआत पिछले 5 साल में हुई है ऐसे कारोबार को स्टार्टअप कहा जा सकता है।
हमारे देश भारत में गवर्नमेंट ने स्टार्टअप इंडिया नाम के नाम से स्कीम भी चला रखी है जिसकी ऑफिशल वेबसाइट भी है। सरकार अच्छे स्टार्टअप के लिए स्कीम के माध्यम से फंडिंग भी करती है। योजना में 10,000 करोड़ तक के लोन दिए जाने हैं। सरकार द्वारा नए रोजगार और छोटे उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार्टअप इंडिया स्कीम चलाई जा रही है।
अगर आपके पास कोई अच्छा बिजनेस आइडिया है और आप उस पर काम कर रहे हैं और आपको लगता है बिजनेस को बहुत बड़ा किया जा सकता है तो आप अपना रजिस्ट्रेशन स्टार्टअप इंडिया स्कीम की वेबसाइट पर जाकर अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
FOLLOW Us On :
| शीर्षक | Startup kya hota hai|स्टार्टअप क्या होता है |
| श्रेणी | बिजनेस |
| विवरण | स्टार्टअप क्या होता है |
| वर्ष | 2023 |
| देश | भारत |